मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ₹350000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी सपा गणेश प्रसाद शाह के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में अलग-अलग जगह पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 350000 रुपए का जुर्माना वसूला है। जिसमें 11000 रुपए का नगद जुर्माना लिया है वहीं यातायात पुलिस ने सभी लोगों से नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।