मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में दबंगों ने पीड़िता के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज कराने को लेकर एसपी से की शिकायत
किशनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवास की सीमा पत्नी राजेश कुमार ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके साथ दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं दबंगो पर मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।