मुरादाबाद: कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर नवाब की करीब 95 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति की कुर्क
कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर नवाब की करीब 95 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई डीएम की अनुमति मिलने के बाद की गई है। दरअसल, कोतवाली में कटघर के गुलाबबाड़ी चूडी वाली गली में रहने वाले नवाब के खिलाफ गैंगस्टर में केस दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में अलग-अलग थानों में कुल 22 केस दर्ज हैं।