मुरादाबाद: मझोला पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना मझोला पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी,तीन युवक एक बाइक सवार होकर जा रहें थे, जहां उन्हें वाहन चेकिंग के दौरान रोका गया उनसे पूछताछ की गई तो सवालों के उचित जवाब नहीं मिलने पर ,उनकी तलाशी ली गई ,तीनों युवकों के पास से तीन अवैध तमंचे मिले मझोला पुलिस ने तीनों युवकों को अवैध तमंचे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट भेजा जेल।