कैंपियरगंज: महिलाओं के इलाज के बाद घर लौटते समय पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला गंभीर घायल, पीपीगंज थाने में केस दर्ज
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी अशोक सिंह अपनी मां द्रौपदी देवी का इलाज कराने 29 जून को गोलीगंज आए थे। उपचार के बाद फोरलेन मार्ग पर घर लौटते समय पीछे से आ रही सफेद रंग की पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी मां द्रौपदी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।