फिरोज़ाबाद: गांव राजपुर इलाके में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के राजपुर इलाके से शुक्रवार मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है जमीनी विवाद के चलते भतीजे आरिफ ने अपने साथियो के साथ मिलकर चाचा जलील खा को मारपीट कर दी है। जिससे जलील खा बुरी तरह से घायल हुआ है। घटना के पीछे जमीनी विवाद क़ी बजह बताई जा रही है। पुलिस ने घायल का मेडिकल करा कर जाँच शुरू कर दी है।