फिरोज़ाबाद: उत्तर प्रदेश ब्राह्मण जागृति मंच की कृष्णा फूड कोर्ट कम्पनी में हुई प्रेस वार्ता, 23 मार्च को होगा होली मिलन समारोह
कृष्णा फूड कोर्ट कम्पनी बाग चौराहा पर उप्र ब्राहा्रण जाग्रति मंच की एक प्रेस वार्ता का आयोजन शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीबन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि 23 मार्च 2025 को शाम तीन बजे से एक होली मिलन समारोह का आयोजन श्री जगन्नाथ जी ट्रांसपोर्ट, पुराना तेल वाला बाग, झिंदल पार्क लोटनलाल की धर्मशाला के पास दुर्गानगर में किया जायेगा।