मैनपुरी: सिंहपुर नहर पुल के पास बाइक और ई-रिक्शा की भीड़ंत में एक महिला सहित 6 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
सिंहपुर नहर पुल के पास बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में रीमा देवी पत्नी अरविंद कुमार, अरविंद कुमार पुत्र बाबूराम, प्रदीप कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी नगला हरसुख व सौरभ कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी नगला विपिन और आकाश पुत्र प्रभु दयाल चंदरपुर भोगांव व अमन पुत्र राजेश निवासी जमलापुर कुरावली शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।