छौड़ाही: शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, लाखों का नुकसान
छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के एकंबा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 स्थित कब्रिस्तान के पीछे शुक्रवार को लगभग 2 बजे करीब शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने के कारण गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगार