जगदीशपुर: भागलपुर में मासिक क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर जोर
भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग सह पुलिस सभा का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान की गुणवत्ता तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।