बेरमो: वशरी रोड कथारा में सांप देख मची भगदड़, स्नैक कैचर राजू यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Bermo, Bokaro | Jun 6, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा वशरी रोड पर अचानक सड़क किनारे एक बड़ा सांप दिखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाजार जा रहे लोगों ने सांप को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।सूचना मिलते ही प्रसिद्ध स्नैक कैचर राजू यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सांप को कुशलता से पकड़कर डिब्बे में बंद किया।