श्रीडूंगरगढ़: हेमासर फांटे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हेमासर फांटे के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बालक घायल हो गया। हादसा कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्