मांझी: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी
Manjhi, Saran | Jun 11, 2026 कृषि विज्ञान केंद्र मांझी द्वारा गुरुवार को करीब ढाई बजे खेत बचाओ अभियान के तहत पिलुई एवं बगोइयां गांव में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग , मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी गई।