जशपुर: जशपुर में हज़रत मलंग शाह बाबा उर्स में गूंजी सूफियाना कलाम की महफ़िल, हजारों लोगों ने लिया कव्वाली मुकाबले का आनंद
जशपुर नगर में आयोजित सालाना उर्स शरीफ हज़रत मलंग शाह बाबा का कार्यक्रम आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनकर संपन्न हुआ। दो दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और श्रोता शामिल हुए। बुधवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार उर्स के अवसर पर आयोजित कव्वाली कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।