समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव ने बुधवार की देर शाम करीब 7:00 बजे शहर के लाइन सफारी रोड पर स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर पुजा अर्चना के साथ पिता द्वारा बनवाए गए भव्य मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनके कई दोस्त और रिश्तेदार भी साथ में मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे।