कन्नौज: वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए अब नहीं लगेगा 'आधार', जानें क्या होंगे आवश्यक दस्तावेज
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिया आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है, यह बदलाव नए आवेदन पर लागू होगा जिसमे जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र ने बताया आयु की गणना में आधार कार्ड पर अंकित आयु की जगह अब परिवार रजिस्टर, कुटुंब रजिस्टर या शैक्षिक प्रमाण पत्र की मांग होगी और लाभ लेने के लिए यही मान्य होगा।