बीसलपुर: मंडरा गांव में शराब पीकर आए चार रिश्तेदारों ने युवक को पीटकर किया घायल, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडरा निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके घर पर क्षेत्र के गांव कनगवां निवासी चार लोग शनिवार को शराब पीकर आए। पीड़ित ने शराब पीकर घर आने का विरोध किया तो उक्त चारों ने सुनील कुमार के साथ गाली गलौज की, और चारों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।