पनागर: मोबाइल चोरी के बाद साइबर सेंधमारी ,बरेला में किसान के खाते से 3 लाख पार
बरेला थानांतर्गत शारदा नगर रिछाई निवासी एक सीधे-साधे किसान के साथ बरेला बाजार में न सिर्फ जेब कटी, बल्कि डिजिटल डकैती का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, पीड़ित किसान 23 जून की शाम बरेला बाजार में सब्जी खरीदने गया था, तभी किसी शातिर चोर ने उसकी जेब से 10 हजार रुपये कीमती ओप्पो मोबाइल पार कर दिया। किसान ने अगले दिन सि