फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के रहसूपुर, शादीपुर तथा छिवली गांव में बुधवार को दिन में 2 बजे भाजपा के जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में अवश्य हो जाना चाहिए। उन्होंने फार्म छह लोगों को दिए भी। उन्होंने कहा कि मतदाता लोकतंत्र का आधार है।