जशपुर: जिले के सभी विकासखण्डों में आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन, 3,487 रोगियों का आयुर्वेद एवं होम्योपैथी से स्वास्थ्य परीक्षण
संचालनालय आयुष, रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित शिविरों में आम नागरिकों का सामान्य रक्त परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में मुख्य रूप से