सीकर जिले की पाटन पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और रुपए ऐंठने वाली गिरोह की मुख्य महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पारिवादी कृष्ण कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला आरोपी दुर्गा देवी को गिरफ्तार कर लिया।