डीग: बहज में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता रैली, छात्रों ने गांव में दिया संदेश
Deeg, Bharatpur | May 11, 2026 ब्लॉक के पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहज द्वारा सोमवार को जनगणना 2027 के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बहज में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की।