चंदौली: डीडीयू जंक्शन पर चलती ट्रेन के नीचे गिरा यात्री, बाल-बाल बचा
डीडीयू जंक्शन पर नीलांचल एक्सप्रेस खुलते समय एक यात्री ट्रेन के नीचे गिर गया, लेकिन सतर्कता से उसकी जान बच गई। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अक्षय कुमार ने उसे लेटे रहने का इशारा किया। आरपीएफ-जीआरपी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और सुरक्षित निकाला। यात्री वीरेंद्र कुमार (मोतिहारी, बिहार) ने धक्का लगने से गिरने की बात कही।