आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ते समय महिला यात्री का पैर कटा, अस्पताल में भर्ती
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ते समय महिला यात्री के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। सामान लेने के दौरान ट्रेन चल पड़ी, संतुलन बिगड़ने से महिला प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गई। हादसे में एक पैर पूरी तरह कट गया, दूसरे पैर का अंगूठा भी कट गया। महिला को आरपीएफ की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।