आगरा: दीवानी के पास रघुवीर कुंज अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत, दो परिवार सुरक्षित निकाले गए
आगरा के दीवानी स्थित रघुबीर कुंज अपार्टमेंट में रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर के हॉल में रखे एलपीजी सिलेंडरों तक पहुंची, जिससे एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और इलाके में दहशत फैल गई। धुएं से पहली व दूसरी मंजिल पर दो परिवार फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल ने ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।