हुज़ूर: भोपाल के लाल परेड मैदान पर लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी सामग्री का पहली बार किया गया टेबल पर वितरण
Huzur, Bhopal | May 6, 2024 भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए 7 मई को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है। आज लाल परेड मैदान पर मतदान दलों को चुनावी सामग्री का वितरण किया गया। पहली बार पोलिंग टीम को टेबल पर ही सामग्री दी गई। पोलिंग पार्टिया सामग्री लेकर रवाना हो रही हैं। कुल 2024 मतदान दल आज शाम तक पोलिंग बूथ पहुंच जाएंगे।