भारत की जनवादी नौजवान सभा राज्य सचिव महेंद्र राणा ने वीरवार दोपहर करीब 3 बजे मंडी जिला के गाड़ागुसैणी में कहा कि गाड़ागुसैणी कॉलेज का भविष्य अधार में लटका है। पिछले 10 वर्षों से कॉलेज भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। 2014 में कॉलेज की घोषणा के साथ इस कॉलेज भवन के लिए 5 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इस धन का भी पूरी तरह से दुरपयोग हुआ है।