कानपुर: मोमोज संचालक ने पैसे मांगे तो युवकों ने उड़ेल दिया कढ़ाई का गर्म तेल, संचालक बुरी तरह झुलसे, एक युवक को पकड़ा गया
रावतपुर के मसवानपुर तिराहे पर मंगलवार रात 8बजे मोमोज के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। दो युवकों ने ठेला संचालक शिवसेवक पर पैसे मांगने पर कढ़ाही में रखा खौलता तेल फेंक दिया,जिससे ठेला संचालक झुलस गया। वहां खड़े लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा पर एक फरार हो गया। थाना प्रभारी रावतपुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है