खालवा: खालवा में जननी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक, आग लगने के कारणों की जांच जारी
खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक अंतर्गत सेंधवाल लोकेशन पर संचालित जननी एक्सप्रेस वाहन (सीजी 04 एनडब्ल्यू 2394) में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 4:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन को बचाने का मौका नहीं मिल सका ।