सांगानेर: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दो दिवसीय जयपुर दौरे के बाद चार्टर प्लेन से दिल्ली के लिए उड़ान भरी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने दो दिन के जयपुर दौरे के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली रवाना हो गए। वे जयपुर हवाई अड्डे से चार्टर प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी गुरुवार शाम को जयपुर पहुंचे थे।यहां उन्होंने होटल रामबाग पैलेस में एक शादी में शिरकत की।उसके बाद शुक्रवार शाम को जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस नेताओं ने विदाई दी।