सांगानेर: जवाहर कला केंद्र जयपुर में शास्त्रीय विधाओं की सम्मिलित प्रस्तुतियां हुई आयोजित
'वायलिन की मधुर धुन, तबला वादन और गायन प्रस्तुति में शास्त्रीय राग-रागनियों की गूंज।'जवाहर कला केन्द्र में शुक्रवार को शास्त्रीय विधाओं की सम्मिलित प्रस्तुतियां हुई। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग और जवाहर कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 100वें तानसेन समारोह का।"तानसेन शताब्दी समारोह"के अंतर्गत राष्ट्रीय "आगाज" श्रृंखला की शुरुआत जयपुर में हुई।