घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शहर का माहौल खराब करने वाले आदतन फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट व तोड़फोड़
गुरुवार को सारणी पुलिस ने शहर का माहौल खराब करने वाले आदतन फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे तथा एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने की।