सीतामऊ: नाहरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय 108 एंबुलेंस में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी इस पर एंबुलेंस में मौजूद नर्सिंग स्टाफ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन हेमंत दुबे और पायलट शाहिद मोहम्मद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया निरधारी गांव के पास एंबुलेंस को रोककर स्टाफ ने पूरी सावधानी से प्रसव कराया,