सीतामऊ: मंदसौर में सुबह के समय छाया रहा हल्का कोहरा, मौसम विभाग ने 20 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने की जताई संभावना
जिले में आज रविवार सुबह 8 बजे तक हल्की धुंध छाई रही अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है, मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर तक एक ही मौसम बना रहेगा, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तर भारत के ऊपर जेटस्ट्रीम हवाएं चल रही हैं वहीं, दक्षिणी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है,