बसिया: बसिया थाना क्षेत्र से बालू खनन कर रहे चार ट्रैक्टर जप्त,मचा हड़कंप
Basia, Gumla | Jun 9, 2026 बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर से अवैध रूप से बालू निकासी करते हुए चार ट्रैक्टरों एवं एक चालान नही दिखाने के कारण एक ट्रैक्टर को बसिया अंचलाधिकारी द्वारा जप्त कर बसिया थाना को सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ द्वारा जप्त चार ट्रैक्टर कोनबीर स्थित दक्षिणी कोयल नदी के जिस जगह से बालू उत्खनन कर रहे थे वो बालू उत्खनन हेतु निर्धारित नही है।