भिनाय: डिक्रीदार ने भाजपा नेता की जमीन नीलामी का स्थान परिवर्तन और अन्य मांगों को लेकर तहसीलदार कार्यालय भिनाय में दिया पत्र
Bhinay, Ajmer | Jul 8, 2025 भाजपा नेता दाऊराम शर्मा की जमीन की नीलामी के सम्बन्ध में मंगलवार को शाम 4 बजे डिक्रीदार डॉ मनोज आहूजा ने तहसीलदार भिनाय के कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर नीलामी का स्थान परिवर्तित करने तथा नीलामी की कार्यवाही का प्रचार करने की मांग की।नीलामी 9 जुलाई को ग्राम पंचायत बांदनवाड़ा के बजाय तहसील कार्यालय में करने व अन्य मांग की।