भिनाय: दहेज लोभियों के खिलाफ भिनाय थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश, विभिन्न धाराओं में होगा मुकदमा दर्ज
Bhinay, Ajmer | Jul 5, 2025 अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिरल मीणा ने शनिवार शाम 4 बजे देवलिया कलां निवासी आशा की रिपोर्ट पर उसके पति,सासु,ससुर,ननंद निवासी किशनगढ़ के खिलाफ भिनाय थानाधिकारी को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश पारित किये है।परिवादी ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उसने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट की शरण ली है।