लाडपुरा: कोटा में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाने के लिए 5 दिन का ट्रेनिंग कैंप, छेड़छाड़ से बचाव के तरीके बताए गए
Ladpura, Kota | Mar 22, 2025 कोटा शहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय के सभागार में गर्ल्स स्टूडेंट्स और छोटी बच्चियों को आदिशक्ति फाउंडेशन की ओर से 5 दिन का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कॉलेज के अलावा अन्य लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें आत्मरक्षा के लिए सशक्त करने आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए गए हैं। ताकि मुसीबत के समय लड़कियां खुद अपनी रक्षा कर सकें।