मंदसौर: कम्बल कैद रोड पर स्पा सेंटर पर हंगामा,युवती ने मारपीट व वेतन न मिलने का आरोप लगाया,पुलिस जांच की बात कह रही है
मंदसौर, 13 जून। कम्बल केंद्र रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर शनिवार शाम हंगामा हो गया, स्पा में कार्यरत युवती ने मारपीट और वेतन न देने का आरोप लगाया है। युवती ने स्पा की आड़ में अवैध गतिविधियों के आरोप भी लगाए,पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी,