गम्हरिया: एक दिवसीय शिवगुरु परिचर्चा का आयोजन, शिव गुरु स्वरूप से जुड़ने की अपील
गम्हरिया प्रखंड के तरावे में एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दूर से आए गुरु भाई और बहनों ने भाग लिया। शिव शिष्य हरि कुमार सिंह ने कहा कि भगवान शिव को गुरु मानना आस्था है, अंधविश्वास नहीं। उन्होंने बताया कि समर्पण भाव से शिव को गुरु मानने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव आते है । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।