किशनगंज: बकाया राशि नहीं चुकाने पर पांच उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर उतारे गए
जानकारी बुधवार शाम 4 बजे मिली विद्युत वितरण निगम की ओर से बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर उतार लिए गए। सहायक अभियंता नुसरत इकबाल ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस और हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बकाया बिजली बिल जमा नहीं कराया।