हाथरस: गांव टुकसान के पास बाइक के आगे जानवर आने से महिला बाइक से गिरी, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव टुकसान के पास सोमवार सुबह 10:30 बजे लगभग तेज गति बाइक के आगे अचानक से जानवर आ गया जिसे बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको उपचार के दौरान डॉक्टरो ने जिला अस्पताल में मर्त घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया महिला बेटे साथ अपने गांव लौट रही थी