चैनपुर: बेडमा बभंडी में 29-30 अप्रैल को 15वां सालाना उर्स, तैयारियां अंतिम चरण में
चैनपुर प्रखंड के ग्राम बेड़मा बभंडी में हजरत मकदुम सैयद अब्दुल लतीफ शाहदाता रहमतुल्लाअलैह के मजार पर 29 व 30 अप्रैल को दो दिवसीय सालाना 15वां उर्स का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी उर्स समिति के सेक्रेट्री जहांगीर आलम, सदर आजम अंसारी ने मंगलवार शाम 6 बजे दी।