चायल: पथरहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फांसी लगने से हुई मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पथरहा गांव में गुरुवार शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लगभग एक वर्ष पूर्व संजना की शादी पथरहा गांव निवासी जुगराज के बेटे विनय प्रताप से हुई थी।गुरुवार शाम करीब पांच बजे परिवार के लोगों ने उसे कमरे में शव देखा!