बेगूसराय: प्रमिला चौक के पास कचरे की ढेर से नवजात शिशु का शव बरामद, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां कचरे की ढेर पर फेंके नवजात शिशु के शव को पुलिस ने बरामद किया है. घटना जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत प्रमिला चौक के निकट एक निजी क्लीनिक के समीप स्थित कचरे के ढेर की है. दर असल कपड़े की थैला में लपेटे नवजात शिशु को किसी ने कचरे पर फेंक दिया और राहगीरों की नजर पड़ गया.