बेगूसराय: 01 अगस्त से DRCC में सक्षमता पास अभ्यर्थियों का होगा कॉउंसलिंग, तैयारी पूरी
1 अगस्त से DRCC में सक्षमता पास शिक्षक अभ्यर्थियों का काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने दी. उन्होंने बताया कि अलग-अलग तिथि में कक्षावार शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी. इसके लिए सभी सक्षमता पास शिक्षक अभ्यर्थियों के मोबाइल पर मैसेज जाएगा.