जलालपुर: मानसिक स्वास्थ्य शिविर में जागरूकता पर जोड़ , डिजिटल एडिक्शन और अवसाद पर दी जानकारी
जलालपुर प्रखंड के देवरिया गांव में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रशिक्षु डॉक्टर कृतिका कश्यप द्वारा किया गया। जिसमें ग्रामीणों को मानसिक रोगों डिजिटल एडिक्शन और एक्यूट डिप्रेशन के बारे में जानकारी दी गई। दो कश्यप ने कहा कि मानसिक परेशानी होने पर बिना संकोच चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए ।