दुमका: भागलपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया
Dumka, Dumka | Feb 1, 2026 आज रविवार को दोपहर 1 बजे के करीब माघी पूर्णिमा के अवसर पर भागलपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नए जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव कांत, पूर्व जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, निवास मंडल, मनोज साह एवं सुरेश मुर्मू उपस्थित रहे।