गिरिडीह: गांडेय मुख्यालय के मुख्य द्वार के ठीक सामने अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कविता मेडिसिन्स शाखा का विधिवत शुभारंभ
गिरिडीह–जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित गांडेय के मुख्य द्वार के ठीक सामने रविवार की सुबह 10 बजे अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कविता मेडिसिन्स शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे।