प्रखंड स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलुआ में शुक्रवार को लगभग 12 तक ताला लटके रहने से मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा. जो विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को इलाज के लिए केंद्र पहुंचे मरीजों ने बताया कि यह अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र आए दिन बंद रहता है।